नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ
बरेली/नवाबगंज।ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन नवाबगंज में एक निजी बारातघर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ एमपी आर्या, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ ए0के0 गंगवार ,एवं खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव की अध्यक्षता में हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत -सम्मान किया।इस दौरान मुख्य अतिथि श्री आर्या ने अपने संबोधन में ग्राम प्रधान एवं एस0 एम 0सी अध्यक्षों से आह्वान किया गांव -गांव सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा अधिक से अधिक नामांकन कराने को कहा। उन्होंने कहा शिक्षा ही मानव उत्थान का सबसे बड़ा हथियार है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि श्री गंगवार भी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना सब पढ़ें,सब बढ़े जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ -साथ आम जनमानस को भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव ने समस्त प्रधानाध्यापकों से अपने -अपने विद्यालयों में प्रबंधन समिति की मीटिंग कर विद्यालयों में छात्र -छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को कहा।
इस, मौके दौरान नरदेव गंगवार,शिक्षक संघ मंत्री कुंवरसेन,निर्भय गंगवार चेयरमैन गन्ना समिति,शिक्षक पुष्पराज,प्रेमबाबू गंगवार,भारत गंगवार, शांतिस्वरूप, हर स्वरूप, राजेन्द्र गंगवार,प्रतिभा आर्या, अशोक कुमार,नवल किशोर,बुद्धपाल, योगेंद्र कुमार,कमल प्रताप, दिनेश शर्मा,प्रभेश आर्या, ज्योति सक्सेना, रूचि शर्मा, अवशेष प्रताप, मोनिका भास्कर, श्रीकृष्ण चक्रवर्ती, सहित तमाम प्रधान एवं एस0 एस0 सी सदस्य मौजूद रहे।

Comments