नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी हुई खाक
लालगंज प्रतापगढ़। अज्ञात कारणों से लगी आग से छप्परनुमा मकान में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लीलापुर थानान्तर्गत इटौरी पूरे मकन गांव निवासी मलूक भारती के छप्परनुमा मकान में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इससे घर में रखे पचास हजार की नकदी समेत गृहस्थी के सामान व जरूरी कागजात जलकर राख हो गये।
आगजनी में एक भैंस व एक गाय की भी झुलसने से मौत हो गयी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर फायर बिग्रेड टीम भी पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का जायजा लिया और उचित शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments