नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ओबरा पुलिस ने किया देर रात हुड़दंग करने वाले 03 युवकों को गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
ओबरा पुलिस द्वारा देर रात सार्वजनिक स्थान पर वाहन में तेज आवाज से गाना बजाने व शराब पीकर गाली गलौज करने वाले 03 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
ओबरा / सोनभद्र -
ओबरा क्षेत्रान्तर्गत देर रात पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले 03 नफर अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। आरोपी देर रात गाड़ी से सड़क पर इधर-उधर घूम रहे थे, तेज़ आवाज़ में गाने बजा रहे थे और गाड़ी में ही खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बनाते हुए इन व्यक्तियों द्वारा राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें परेशान किया जा रहा था और आपस में झगड़ते हुए शांति भंग की जा रही थी।

मौके पर पहुँचकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन संख्या UP 64 R 6261 की MV Act की धारा 207 के अंतर्गत सीज़/कार्रवाई की गई है। तथा अभियुक्तगण उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS गिरफ्तार कर मा0न्या0 रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश:सूरज कुमार भारती पुत्र भानु चंद भारती निवासी बिल्ली मारकुण्डी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र , अभि उर्फ राजीव पुत्र स्वर्गीय रविशंकर निवासी गजराज नगर थाना ओबरा जनपद सोनभद्र , आकाश भारती पुत्र विजय प्रकाश भारती निवासी मोतीचन्द्र चौराहा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र , उ0नि0 रामसिंह यादव , हे0का0 संतोष पटेल , का0 धर्मेन्द्र राजभर शामिल रहे।

Comments