नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
विज्ञान मेला प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभा, विधायक ने की सराहना
स्कूल में लगे विज्ञान मेला प्रदर्शनी में बच्चों के साथ विधायक विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के इटवा ब्लाक के कठेला चौराहे पर स्थित सिद्धार्थ जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार को विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित कर प्रतिभा का परिचय दिया। विधायक विनय वर्मा ने विधायक निधि से विद्यालय में भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा किया। विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शित कर जल सरंक्षण का महत्व समझाते हुए जल ही अमृत है, इसे बचाएं रखने का संदेश दिया।
अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व स्मति चिन्ह दिया गया। विज्ञान मेले का उद्घाटन शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि विज्ञान मेला के आयोजन से बच्चों में अन्वेषन और रचनात्मकता का विकास होता है। इससे उनके सोचने- समझने की शक्ति का भी विकास होता है इसीलिए ऐसे आयोजन में ना सिर्फ बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए, बल्कि अभिभावकों को अपने बच्चों को ऐसे मेलों या आयोजनों में जरूर लाना चाहिए।
इस दौरान प्रबन्धक हरिराम पांडेय,भाजपा नेता सुरेश्वर पुरी,विजय पाण्डेय, रामदास मौर्य,प्रदीप कमलापुरी, कुलदीप चौधरी, अनिल मिश्र,ओम प्रकाश वर्मा,आशीष वर्मा, राहुल सोनी, राज किशोर मोदनवाल, गुड्डू वर्मा, पिंटू सोनी, बृहस्पति नाथ चौबे आदि मौजूद रहे।

Comments