मधु कोड़ा की रैली से लातेहार में सियासी घमासान, सौरभ बोले– भाजपा का भ्रष्टाचार मॉडल बेनकाब

स्टार प्रचारक पर बवाल: लातेहार में मधु कोड़ा की एंट्री से गरमाई चुनावी जंग

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लातेहार, झारखंड:-  नगर पंचायत चुनाव को लेकर लातेहार की राजनीति गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सौरभ श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को स्टार प्रचारक बनाकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है।
 
सौरभ श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के समर्थन में मधु कोड़ा को लातेहार बुलाना पार्टी की हताशा और राजनीतिक अपरिपक्वता का परिचायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि लातेहार खनिज संपदा से परिपूर्ण जिला है और मधु कोड़ा पर पूर्व में खनन से जुड़े गंभीर आरोप लगे थे। ऐसे में उन्हें स्टार प्रचारक बनाना भाजपा के “भ्रष्टाचार मुक्त लातेहार” के दावे पर सवाल खड़ा करता है।
 
उन्होंने कहा कि जिन पर हजारों करोड़ रुपये के कथित माइनिंग घोटाले के आरोप लगे, उन्हें प्रचार के लिए बुलाना जनता के साथ मज़ाक है। सौरभ ने दावा किया कि भाजपा की यह रणनीति उलटी पड़ेगी और जनता सब समझ चुकी है।सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि लातेहार नीलांबर-पीतांबर की ऐतिहासिक धरती है और यहां के मतदाता सजग हैं। उन्होंने झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो की जीत का दावा करते हुए कहा कि शहर में माहौल उनके पक्ष में है।
 
उन्होंने कहा कि एक संघर्षशील आदिवासी समाज की बेटी के रूप में बिलासी टोपनो को व्यापक समर्थन मिल रहा है और जनता बदलाव के लिए तैयार है।नगर पंचायत चुनाव के बीच मधु कोड़ा की एंट्री ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि यह रणनीति भाजपा के लिए कितना असरदार साबित होती है और जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार