विधायक विनय वर्मा ने 09 किसान परिवारों को 30 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक को किया वितरित

तहसील शोहरतगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत चेक वितरित करते विधायक विनय वर्मा व साथ मे एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ में शनिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 09 किसान परिवारों को कुल 30 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक को विधायक विनय वर्मा ने वितरित किया। चेक पाकर किसानों में खुशी रही।
 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व एवं आपदा विभाग की योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति एवं सहायता राशि वितरित की जा रही है।
 
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शोहरतगढ़ तहसील में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मेरे द्वारा 09 किसान परिवारों को कुल 30 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक देते हुए  विधायक विनय वर्मा ने कहा कि कठिन समय में यह आर्थिक सहयोग हमारे अन्नदाता भाइयों के  परिवारों को राहत देगा।
 
पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के हित में संवेदनशील एवं प्रभावी योजनाएँ धरातल पर उतर रही हैं। किसान की समृद्धि ही प्रदेश और देश की समृद्धि है। इस दौरान एसडीएम शोहरतगढ़  विवेकानंद मिश्रा एवं तहसीलदार प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें