पान मसाला की कीमतों में उछाल, उपभोक्ता और दुकानदार परेशान

कालाबाजारी की आशंका, प्रशासन से जांच की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। नगर में पान मसाला की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से आम लोग परेशान हैं। कीमतों में आए इस उछाल का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कुछ दुकानदारों पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
 
नगर की नई बाजार स्थित पान विक्रेता सचिन चौरसिया ने बताया कि थोक बाजार में पान मसाला के दाम तेजी से बढ़े हैं। पहले जो पैकेट 165 रुपये में मिलती थी, अब वही 220 रुपये में मिल रही है। ऐसे में खुदरा विक्रेताओं को भी मजबूरन दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि पहले 5 रुपये प्रति पाउच बिकने वाला पान मसाला अब 7 से 8 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक बढ़ी कीमत सुनकर हैरान हो रहे हैं और कई लोगों ने खरीदारी कम कर दी है। इससे फुटकर दुकानदारों की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।
 
उपभोक्ता मयंक त्रिवेदी का कहना है कि आसपास के बाजारों में कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं, जबकि नगर में अधिक वसूली की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।वहीं सनत कुमार ने बताया कि अलग-अलग ब्रांड के दाम अलग हैं, लेकिन कुछ दुकानदार माल की कमी का हवाला देकर डेढ़ गुना तक वसूली कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
 
ग्राहकों का कहना है कि यदि जल्द ही कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाजार की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।हालांकि चिकित्सक तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचने की सलाह देते हैं, लेकिन अचानक बढ़ी कीमतों ने नियमित उपभोक्ताओं को असमंजस में डाल दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें