भू माफिया जिन्दा नाले को पाटकर कर रहा अवैध प्लाटिंग, राजस्व अमला बना मूकदर्शक
क्रिस्ता ज्योति मिशन स्कूल के पीछे बार्ड क्र-05 घोरी टोला कोलान बस्ती मार्ग में अवैध प्लाटिंग का खेल जोरों पर चल रहा है। करीब 50 एकड से अधिक भूमि में प्लाटिंग कर बना रहा कालोनी राजस्व अमले से सांठगांठ कर भू माफिया काट रहा चांदी
शहडोल - शहर में भू माफिया का आतंक चरम पर, यहां कृषि योग्य भूमि और बगार को पाटकर बिना डायवर्सन और पंजीयन के अबैध प्लाटिंग कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। वहीं पास बने पुराने नाले को भी पाट कर भू माफिया वहां प्लाटिंग कर रहा है। घोरीटोला कोलान बस्ती में बने पुराने नाले जो खसरा क्र- 3692-3693 में स्थित है। जिसकी चौड़ाई को पाटकर नाले को नाली बना वहां प्लाटिंग की जा रही है। बस्ती के लोगों ने जब इसकी शिकायत की तब मौके में नगरपालिका परिषद और राजस्व अमला पहुंचा तब नाले को पाटने का काम बंद कराते हुए मौका पंचनामा तैयार कर निर्माण सामग्री जप्त की थी। जिसके 15 दिन बाद भू माफिया ने पुनः नाले को पाटने का काम शुरू कर दिया है।
भू माफिया मोतीलाल गुप्ता और मदन गुप्ता द्वारा क्रिस्ता ज्योति स्कूल के पीछे कई एकड़ जमीन में बिना डायवर्सन और कालोनाइजर पंजीयन के अबैध रुप से प्लाटिंग कर सैकड़ों प्लाट धड़ल्ले से बेंचे जा रहे हैं। जिससे शासन को करोड़ों की राजस्व क्षति यहां बैठे रजिस्ट्रार की मिलीभगत से हो रही है। रीवा शहडोल मुख्य सड़क मार्ग में रेलवे तिराहे से पूर्व दिशा में घोरी टोला आदिवासी बस्ती से लगे एक बहुत बड़े भू-भाग में यहां के दो गुप्ता बंधुओं द्वारा ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों के विपरीत यहां पदस्थ जिम्मेदार मूक वधिर अधिकारियों को चंद सिक्कों में तौलकर अपनी मनमानी कर रहा है।
नगरीय क्षेत्र के बार्ड क्र-05 घोरी टोला के एक बुजुर्ग ने बताया कि यह बहुत पुराना नाला है जो पूरे गोदावल क्षेत्र तेंदुआढ होते हुए एक बड़े क्षेत्र में बरसात के पानी का निकासी माध्यम था। जिसे पाटा जाकर प्लाटिंग की जा रही है। आने बाले समय में लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। खाली पड़े बगार तथा कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर बेचने का खेल यहां जोरों पर जारी है। हद तो तब हो गई जब भू माफिया मोती लाल गुप्ता द्वारा वहां स्थित जिंदा नाले को पाटा जाकर नाले में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।
जब नगर पालिका परिषद के सीएमओ तथा तहसीलदार को इस विषय की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा दी गई तब तत्काल नगर पालिका का अमला और तहसीलदार द्वारा भेजे गये पटवारी रामपाल सिंह द्वारा मौका पंचनामा तैयार कर सामान की जप्ती कार्यवाही कर नोटिस जारी किया गया। इसके पन्द्रह दिन बाद भू माफिया द्वारा सम्बंधित विभागीय अमले से सांठगांठ कर अब फिर से नाले को पाटने का काम शुरू कर दिया है। देखने बाली बात यह होगी कि अब खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार विभागीय अमला इस पर आगे क्या कार्यवाही करता है।
सीएमओ शरद गौतम कथन- शिकायत प्राप्त होने पर पूर्व में मौके से सामान जप्त कर नोटिस जारी की गई थी।और काम बंद करा दिया गया था। यदि अब फिर से नाले में काम लगाया गया है तो सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।एसडीएम भागीरथ लहरें कथन- नाले को पाटना गलत है मैं कल ही पटवारी को मौके पर भेजता हूं। यदि ऐसा है तो निश्चित सम्बंधित पर कार्यवाही करुंगा। और अबैध प्लाटिंग हो रही है तो उसे भी देखता हूं।

Comments