प्रयागराज में टिकट रिफंड के नाम पर साइबर ठगों ने ठग लिए 1.93 लाख रुपए
कॉल करने वाले ने खुद को गूगल पे का प्रतिनिधि बताते हुए एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा। फिर
ब्यूरो प्रयागराज- गूगल पे कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगों ने APK फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद 5 लोगों के अकाउंट से रुपए निकाल लिए।
पीड़ित ने पुलिस को बताया, उन्होंने 24 दिसंबर की रात करीब 9:14 बजे दिल्ली से प्रयागराज की ट्रेन बुक की थी, फिर कैंसिल कर दी थी। टिकट का रिफंड न मिलने पर इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर मिला।
इस पर संपर्क किया। कुछ ही देर बाद दूसरे नंबर से उनके व्हाट्सएप पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गूगल पे का प्रतिनिधि बताते हुए एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा। फिर 1.93 लाख रुपए ठग लिए। पूरा मामला कर्नलगंज के पुराना कटरा का है।

Comments