फूलों की होली उत्सव नरेला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्लीः उत्तरी बाहरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में फेडरेशन ऑफ नरेला सब सिटी द्वारा आज भव्य फूलों की होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश दहिया कुनबा‌ धर्मेश रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजकरण खत्री विधायक, नरेला विधानसभा, स्वेता कमल खत्री निगम पार्षद, वार्ड नरेला जनता देवी निगम पार्षद, वार्ड बख्तावरपुर तथा चौधरी रणबीर सिंह अध्यक्ष, राष्ट्रीय खत्री खाप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कारगिल युद्ध के विजेता कई वीर सैनिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संस्था की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर लगभग 30 समाजसेवियों को राष्ट्रीय समाज सेवा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो अपनी-अपनी संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। होली उत्सव में कई स्कूल के बच्चों ने अपने नृत्य का अद्भुत प्रतिभा के माध्यम से आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। मंच का संचालन श्री मनोज बंसल ने किया संस्था के अध्यक्ष जोगेंद्र दहिया ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 16 वर्षों से नरेला क्षेत्र में फूलों की होली का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य होली के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाना है। रासायनिक रंगों के उपयोग एवं अत्यधिक जल व्यय से त्वचा रोग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसलिए संस्था की ओर से आमजन से अपील की गई कि वे रंग-मुक्त एवं पर्यावरण-अनुकूल फूलों की होली मनाएं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
मुख्य अतिथि मुकेश दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में फेडरेशन जैसे संगठनों के प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए। ऐसे आयोजन समाज को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव करते हैं। उन्होंने सभी को फूलों की होली खेलने का संदेश दिया।क्षेत्रीय विधायक राजकरण खत्री ने कहा कि संस्था सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी रही है।
 
चाहे सिलाई केंद्र हो, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण हो या रक्तदान शिवि संस्था समाज को जागरूक करने का सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। निगम पार्षद श्रीमती स्वेता कमल खत्री ने कहा कि यह संस्था हमेशा समाज को एकजुट करने वाले नवाचार करती है। नरेला में फूलों की होली की परंपरा की शुरुआत इसी फेडरेशन द्वारा की गई थी, जो आज एक सकारात्मक संदेश का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने संपूर्ण संस्था को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
 
इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारीगण—धनंजय सिंह, नरेंद्र कुमार, रंजीत पांडे, राजकुमार अरोड़ा, नरेश कुमार सैनी, बिजेंद्र अंतिल, संतोष तुषीर, सरोज वशिष्ठ, सुशीला मलिक, मनप्रीत कौर सहित दूर-दराज से आए अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें