सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ वापस लौट रहे पीड़ित 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा के मोहल्ला धर्मपुर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नौ जनवरी को सांसद छत्रपाल गंगवार एम0एल0सी0 बहोरन लाल मौर्य शुभारंभ कर दिया । लेकिन ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी लेकिन धरातल पर प्रशासन ने रेखा मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सेवी वीरेंद्र पाल गंगवार द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत कर केंद्र को शुरू करवाने की मांग पर प्रशासन ने औपचारिक रूप से भले शुभारंभ कर दिया है।
 
 लेकिन लाखों की एक्स-रे मशीन, पैथॉलाजी लैब धूल फांक रही हैं, वहीं दंत चिकित्सक की नियुक्ति भले कर दी गई है। लेकिन उपकरण नहीं है। न ही केंद्र पर गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। लगभग बीस हजार की आबादी को स्वास्थ्य लाभ के लिए शहर या बिथरी चैनपुर, नवाबगंज को दौड़ना पड़ता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार