नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
थाना जामो पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना जामो पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं सहित डीपी एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त अमित कुमार यादव पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम सम्भई थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 29 वर्ष व अभियुक्ता रामादेवी पत्नी राधेश्याम निवासी ग्राम सम्भई थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना जामो पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

Comments