श्रद्धा और आस्था की साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
मैलानी- आज श्रद्धा और आस्था के प्रतीक श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। फाल्गुन मास के चलते एक पावन अवसर पर एक धार्मिक कार्य का आयोजन बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।26 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा पर सभी ने भाग लिया। इसका आयोजन प्राचीन शिव मंदिर से किया गया,जो चमन चौराहा,मैलानी तिराहे से लेकर शिव मंदिर में पहुंचा।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तजन हाथों में निशान लिए,भजन-कीर्तन करते हुए और “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों के साथ पूरे नगर में भ्रमण करते रहे।जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
इस यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी,समाज सेवी भवानी शंकर माहेश्वरी और जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर ने अपना अमूल्य समय दिया और श्याम प्रेमियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर सभी का सम्मान किया।नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बाबा श्याम जी से कामना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और नगर में सुख-समृद्धि का वास हो।यही सब की कामना है।इस अवसर पर गोला विधायक अमन गिरी,मैलानी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा उर्फ राजा भैया,गोपाल सिंघल और कई भक्त जन उपस्थित हुए।

Comments