नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दो गौ तस्कर गिरफ्तार
जफरापुर से पिकअप में ले जा रहे थे गौवंश, जौनपुर के हैं रहने वाले
सुल्तानपुर पुलिस ने गौ तस्करी के आरोप में जौनपुर के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को लम्भुआ थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव में की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिकअप वाहन से एक गाय और तीन बछड़े बरामद किए, जिन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के मार्गदर्शन में यह गिरफ्तारी हुई। मुखबिर की सूचना पर लम्भुआ थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने जफरापुर क्षेत्र के एक बाग से आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अरबाज पुत्र लल्लन निवासी सारी जागीरपट्टी, थाना सरपतहा, जौनपुर और सुभान पुत्र नजरुद्दीन निवासी बघरवारा, थाना सरपतहा, जौनपुर के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मुअसं 071/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बरामद किए गए गौवंश को सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया है, जबकि पिकअप वाहन (UP50BT4367) को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Read More शास्त्रीनगर–बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर 4-लेन पुल निर्माण का प्रस्ताव, स्वीकृति के बाद शुरू होगा कामइस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल रघुराज सिंह, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल थे।

Comments