पेड़ की डाल गिरने से व्यक्ति की मौत

बेटी की शादी से पहले पिता की जान गई

राजकुमार यादव Picture
Published On



सुल्तानपुर -WhatsApp Image 2026-02-17 at 19.31.39गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव में सोमवार दोपहर 60 वर्षीय गोवर्धन शर्मा पुत्र रामदेव सूखे आम के पेड़ की डाल काट रहे थे, तभी वह उनके सिर पर गिर गई।


गंभीर रूप से घायल गोवर्धन शर्मा को परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया।


इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव घर पहुंचा, जिससे परिवार में शोक छा गया।
गोवर्धन शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला, तीन बेटे राजकुमार, नंदकुमार, रविन्द्र और दो बेटियां आशा व ऊषा हैं। 
परिजनों के अनुसार, मई में उनकी बेटी की शादी तय थी और तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कानपुर में लेम्बोर्गिनी से लोगों को घायल करने का मामला : पैसे के बल पर नहीं बचा करोड़पति का बेटा, गिरफ्तार Read More कानपुर में लेम्बोर्गिनी से लोगों को घायल करने का मामला : पैसे के बल पर नहीं बचा करोड़पति का बेटा, गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

Sultanpur