तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग से आबकारी सिपाही घायल

आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस; दो पुलिसकर्मी निलंबित

राजकुमार यादव Picture
Published On

 

बेकाबू बस दुकानों में घुसी पांच लोग घायल, मिश्रिख जा रही थी बस  Read More बेकाबू बस दुकानों में घुसी पांच लोग घायल, मिश्रिख जा रही थी बस 

IMG-20260217-WA0127

 

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के करमाजितपुर गांव में सोमवार को एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में आबकारी विभाग का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली साथी सिपाही की पिस्टल से चली और सीधे उसकी कमर में जा लगी। 

स्कूल जा रही जयपुरिया की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने का किया प्रयास Read More स्कूल जा रही जयपुरिया की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने का किया प्रयास

 

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आबकारी सिपाही सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मोतिगरपुर थाने के दो सिपाहियों, सनोज यादव और सिंटू यादव, को निलंबित भी किया गया है।

अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में तीन पर दर्ज हुआ केस Read More अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में तीन पर दर्ज हुआ केस

 

जानकारी के अनुसार, करमाजितपुर निवासी रामशरण शुक्ला के छोटे पुत्र अंकुर शुक्ला के तिलकोत्सव में उनके विभागीय साथी शामिल होने आए थे। अंकुर शुक्ला लखनऊ में आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। कार्यक्रम में रायबरेली से आए सिपाही सुरेंद्र यादव (निवासी उमरपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़) हर्ष फायरिंग कर रहे थे। 

 

इसी दौरान चली गोली साथी सिपाही विनीत मिश्र (36), निवासी मल्हीपुर थाना चांदा, की कमर में जा लगी। सुरेंद्र और विनीत दोनों ही रायबरेली में आबकारी विभाग में तैनात बताए जा रहे हैं।

 

घटना के तुरंत बाद अन्य साथियों ने घायल विनीत को निजी वाहन से सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बताया जाता है कि वहां ट्रॉमा में भर्ती कराने के बजाय सामान्य मरीज की तरह पर्चा बनवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब दो बजे उनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल घायल सिपाही खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद देर तक मामले को दबाने की भी चर्चा रही।

 

हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतिगरपुर पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। आरोपी सुरेंद्र यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 7 सीएलए एक्ट के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने ने बताया कि उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें