Haryana: हरियाणा में इस जिले को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने 103 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार, 18 फरवरी को पहली बार बांगर क्षेत्र की धरती पर राजनीतिक सभा को संबोधित किया। रैली उचाना की अतिरिक्त अनाज मंडी में आयोजित की गई, जहां सुबह से ही भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ने लगी। लोग हाथों में पार्टी के झंडे लिए नारे लगाते हुए पंडाल तक पहुंचे और देखते ही देखते पूरा मैदान खचाखच भर गया।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उचाना पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और अन्य नेताओं के साथ हाथ उठाकर जनसमूह का अभिवादन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 103 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। रैली में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी मंच पर मौजूद रहे। उचाना के विधायक अत्री ने राम दरबार भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें