Haryana: हरियाणा में पुलिस ASI ने किया सुसाइड, ड्यूटी से लौटने के बाद चली गोली

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में देर रात एक दुखद घटना सामने आई। पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई जसबीर सिंह रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म कर पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर (B-1) पहुंचे थे। उनके घर पहुंचने के बाद उनकी पत्नी रसोई में खाना बनाने चली गईं। इसी दौरान कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं तो जसबीर सिंह लहूलुहान हालत में पड़े थे। गोली उनकी कनपटी पर लगी थी और सिर से लगातार खून बह रहा था।

बताया जा रहा है कि पत्नी ने तुरंत अपनी चुन्नी उतारकर उनके सिर पर बांधी और खून रोकने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया।

मृतक जसबीर सिंह मूल रूप से सोनीपत जिले के गांव सिटावली के रहने वाले थे। वह पिछले दो साल से पुलिस लाइन में तैनात थे और फिलहाल ट्रैफिक विंग का हिस्सा थे। वह अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन Read More Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जसबीर सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी, जिसका कार्यक्रम पुलिस लाइन में ही आयोजित किया गया था। उनका बेटा फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रहा है। पिता के निधन की सूचना उसे दे दी गई है और परिवार उसके भारत लौटने का इंतजार कर रहा है।

सरकारी जमीन पर बनी कोठी हाथ में चुड़ी पहन अधिकारी भूमाफिया पर कार्यवाही को काट रहे कन्नी Read More सरकारी जमीन पर बनी कोठी हाथ में चुड़ी पहन अधिकारी भूमाफिया पर कार्यवाही को काट रहे कन्नी

पुलिस ने शव को सोनीपत सिविल हॉस्पिटल भिजवा दिया है। बेटे के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के तहत पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि एएसआई ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले की गहन छानबीन जारी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें