पशुपालन विभाग ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण शिविर किया आयोजित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विकास खंड बैतालपुर के ग्राम हड़ही नदोलवा व बड़हरा में सोमवार को पशुपालन विभाग ने खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण शिविर आयोजित किया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम ने 200 पशुओं को नि:शुल्क टीका लगाया। विभाग के अनुसार यह टीका वर्ष में दो बार लगाया जाता है और एक डोज के बाद पशु को छह माह तक बीमारी से सुरक्षा मिलती है।
 
एफएमडी विषाणु जनित रोग है, जिसका प्रभावी बचाव टीकाकरण से ही संभव है।रोस्टर के मुताबिक अब तक करीब 7 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष गांवों में 10 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण कार्य में सुभाष चंद्र, महेंद्र यादव, राजकुमार यादव, पंकज मणि, अभिषेक मणि, दुष्यंत तिवारी, रजनीश यादव, धर्मेंद्र यादव व सुनील कुमार सहयोग कर रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें