कुशीनगर : 11 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह 8 मार्च को, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। जनपद में पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में 11 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह 8 मार्च, दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जटहा रोड बुढ़िया माई मैरेज लॉन पडरौना  (कुशीनगर) में संपन्न होगा।

संस्थान के अध्यक्ष दीप नारायण अग्रवाल और प्रबंधक पप्पू पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करती आ रही है। अब तक दर्जनों कन्याओं का विवाह सम्मानपूर्वक कराया जा चुका है और इस वर्ष भी 11 कन्याओं के विवाह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

आयोजकों के अनुसार, इस सामूहिक विवाह में बिना किसी सरकारी सहायता के समाज के सहयोग से कार्यक्रम किया जा रहा है। वर-वधू को गृहस्थी का आवश्यक सामान, वस्त्र और अन्य उपयोगी उपहार भी दिए जाएंगे, ताकि नवदंपति अपना जीवन सुखद तरीके से शुरू कर सकें।

संस्था द्वारा बताया गया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर विवाह का बोझ कम होता है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता के साथ सभी धर्मों और समुदायों के लोग शामिल होंगे।

दुकान में लगी आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट Read More दुकान में लगी आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट

कार्यक्रम स्थल पर बारातियों और घरातियों के स्वागत, भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार Read More वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें