दुद्धी में विवाह के अगले ही दिन दुल्हन पहुंची परीक्षा केंद्र, शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल

परीक्षा केन्द्र पर मौजूद छात्राओं और शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय, लोगों ने किया सराहना

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद के दुद्धी क्षेत्र में शिक्षा के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण शनिवार को सामने आया है। विंढमगंज थाना क्षेत्र की प्रियंका कुमारी ने विवाह के तुरंत बाद परीक्षा केंद्र पहुंचकर पढ़ाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाती है। 

15 की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण, 65 साल बाद 80 की उम्र में मायके लौटीं मिठनी Read More 15 की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण, 65 साल बाद 80 की उम्र में मायके लौटीं मिठनी

एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका की शादी 20 फरवरी को विंढमगंज क्षेत्र के पतरिहा गांव निवासी शैलेश के साथ संपन्न हुई। विवाह की तिथि पहले से निर्धारित थी, लेकिन बाद में घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी की सुबह उनकी परीक्षा तय हो गई।

सीडीओ ने विकास भवन के कार्यालयों का किया निरीक्षण Read More सीडीओ ने विकास भवन के कार्यालयों का किया निरीक्षण

रातभर चली वैवाहिक रस्मों के बावजूद प्रियंका ने सुबह परीक्षा देने की इच्छा जताई। उनके इस निर्णय का उनके पति और परिवार ने पूरा समर्थन किया। पारंपरिक विदाई से पूर्व दूल्हा स्वयं अपनी नवविवाहिता को बी.आर.डी.पी.जी. कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा।

जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए विशेष प्रगाढ़ अभियान तेज Read More जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए विशेष प्रगाढ़ अभियान तेज

दुल्हन ने लाल जोड़े में ही परीक्षा कक्ष में बैठकर उत्तर पुस्तिका लिखी। परीक्षा केंद्र पर मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच यह दृश्य चर्चा का विषय बना रहा।

प्रियंका के इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह घटना समाज में शिक्षा के महत्व और महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देती है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें