London में सिंधी एक्टिविस्ट हिदायतुल्ला लोहार को श्रद्धांजलि, पाकिस्तान पर लगे गंभीर आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लंदन। सिंधी एक्टिविस्ट हिदायतुल्ला लोहार की हत्या की दूसरी बरसी पर लंदन में सिंधी प्रवासी समुदाय ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या को लेकर पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए और मामले में पारदर्शी जांच की मांग की।

यह कार्यक्रम जेय सिंध फ्रीडम मूवमेंट (JSFM) और “वॉयस फॉर मिसिंग पर्सन्स ऑफ सिंध” के यूरोप चैप्टर के सहयोग से आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने लोहार की तस्वीर के सामने मोमबत्तियां जलाईं और फूल अर्पित किए। उन्हें सिंध में जबरन गायब किए गए लोगों के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिंधी राष्ट्रगान से हुई और इसके बाद एक मिनट का मौन रखा गया।

हत्या में सरकारी एजेंसियों पर लगे आरोप

सभा को संबोधित करते हुए JSFM के अध्यक्ष सोहेल अब्रो, प्रवक्ता मंसूर अहमद हब, सारंग सिंधी, सईद सिंधी, मोहम्मद ओसामा सूमरो और ताहिर खान सहित कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 16 फरवरी 2024 को सिंध के नासिराबाद में एक सार्वजनिक बाजार में लोहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वक्ताओं का दावा था कि हत्या में सरकारी एजेंसियों से जुड़े लोगों की भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की पहचान होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।

पन्नूगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का  पुलिस ने किया सफल अनावरण Read More पन्नूगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया सफल अनावरण

पहले भी जबरन गायब किए जाने का आरोप

कार्यकर्ताओं के अनुसार, लोहार को वर्ष 2017 में कथित तौर पर जबरन गायब कर दिया गया था और करीब दो साल बाद रिहा किया गया। रिहाई के बाद भी उन्हें लगातार धमकियां मिलने की बात कही गई। उनका आरोप है कि इसी दबाव के कारण अंततः उनकी हत्या हुई।

क्योलड़िया पुलिस ने डेढ़ साल पुराने लापता किशोरी मामले में किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा Read More क्योलड़िया पुलिस ने डेढ़ साल पुराने लापता किशोरी मामले में किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा

अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हस्तक्षेप की मांग

सभा में शामिल लोगों ने सिंध में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों, जबरन गायब किए जाने और गैर-न्यायिक हत्याओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने एमनेस्टी इंटरनेशनल और संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और पाकिस्तान पर निष्पक्ष जांच के लिए दबाव बनाने की अपील की।

महा खुलासा : गोला  तहसील में  जीवित  व्यक्ति को मृतक  दिखा जमीन  निगल रहे दबंग  Read More महा खुलासा : गोला  तहसील में  जीवित  व्यक्ति को मृतक  दिखा जमीन  निगल रहे दबंग 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक न्याय की उनकी मांग जारी रहेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें