संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मृतक दरोगा अजय गोंड के परिजनों से मिले अपर पुलिस अधीक्षक
निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
बस्ती। बस्तीजिले के परसरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गोंड की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने पुलिस महकमे के साथ-साथ आमजन में भी संवेदना और सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत रविवार को मृतक उपनिरीक्षक अजय गोंड के पैतृक गांव मूड़ाडीह, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान माहौल भावुक रहा, लेकिन संवाद सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। परिवार के सदस्यों ने घटना से जुड़ी अपनी आशंकाएं और सवाल खुलकर रखे। उन्होंने प्रकरण के प्रत्येक पहलू की गहन व निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि जांच पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा उठाए गए हर बिंदु को गंभीरता से लिया जाएगा और तथ्यात्मक साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
परिजनों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास जताते हुए जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। पुलिस विभाग के अनुसार मामले की जांच प्रक्रिया जारी है और सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। तथ्यों के स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मुलाकात ने जहां एक ओर शोक संतप्त परिवार को प्रशासनिक सहानुभूति का संदेश दिया, वहीं यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग इस मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और गंभीर है जल्द ही खुलासा किया जाएगा आप लोगों का सहयोग होना चाहिए।

Comments