तुलसीसदन में 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता एवं मेगा शिविर का होगा आयोजन 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में आगामी 22 फरवरी 2026 को तुलसीसदन  में आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं मेगा शिविर की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने की।  बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक ने शिविर में महिलाओं, बच्चों, निर्धन परिवारों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न प्रशासनिक एवं कार्यकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, परामर्श एवं लाभ वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
 
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिविर स्थल पर अपने-अपने विभाग की योजनाओं की आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई जाए, ताकि आमजनमानस को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभ के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों की पूर्व पहचान कर उन्हें शिविर के दौरान ही प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, टूलकिट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों, स्टॉल व्यवस्था, लाभार्थियों की सूची एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
 
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को न्याय एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। अंत में परियोजना निदेशक ने सभी विभागों से पूर्ण जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का आह्वान किया ताकि 22 फरवरी को आयोजित होने वाला वृहद विधिक सहायता एवं मेगा शिविर सफल एवं जनोपयोगी सिद्ध हो।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें