मनरेगा बचाओ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब
मनकापुर गोण्डा : गौरा विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा बचाओ बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के आवास निपनिया से शुरू होकर गौरा चौकी बाजार ,कस्बा खास,औराडीह, इस्लामपुर, चन्द्र दीप बाजार, सीतारामपुर ग्रान्ट,खुटेहना,सोतिया,मझवा खास,बुधनी बाजार, दौलतपुर ग्रान्ट होते हुए अल्लीपुर बाजार में पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया।बाइक रैली में खूब नारों की आवाज बुलंद रही।रैली में लगभग हजारों बाइकों का काफिला देखने को मिला।
जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा कि पहले चल रही लोक कल्याणी योजना मनरेगा योजना के जगह जी राम जी योजना नाम बदलने के विरोध मे रैली निकाली गई है। श्री सिंह ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष बभनजोत के नेतृत्व मे यह रैली हम केवल ब्लॉक बभनजोत स्तर पर अपने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को बुलाया था। और आज सिर्फ गौरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक बभनजोत के कार्यकर्ता ही शामिल हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो भी विकास किया था।वही काम सिर्फ दिखाई दे रहा है।बाकि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में आम जनमानस बहुत परेशान हैं। सिर्फ देश व प्रदेश में लूटमचा है।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार मे हर जगह बेरोजगारी व्याप्त है और सरकार हिन्दू मुस्लिम को बाटने का काम कर रही है।इस मौके पर पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष कांग्रेस राम प्रताप सिंह, युवा नेता अरूण प्रताप सिंह उर्फ डिम्पल भैया, डाक्टर अब्दुस्लाम, अभिषेक तिवारी उर्फ नीरज तिवारी,सगीर खान,भोला यादव, सैयद महबूब अहमद एडवोकेट, बाबर हुसैन,काशीराम,पकज पान्डेय, सिकन्दर अली, शहजाद आलम, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,गोलू सिंह, विनोद,इन्तिखाब,आकिब, राजेश गुप्ता, राजेश ठाकुर,बब्लू यादव,राम सनेही,राम गोपाल प्रजापति,अजीज, अब्दुल अजीज,रफीक, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments