ओबरा देवी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में उमड़ा उत्साह समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मेधावी छात्रों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजीत सिंह (ब्यूरो) के साथ कैमरामैन कु. रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र -

सोनभद्र के ओबरा स्थित क्लब नंबर 4 के प्रांगण में देवी पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ उद्यमी रमेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और सामाजिक संदेशों पर आधारित नाटकों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सांस्कृतिक मंच अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्रों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

जेल में विचाराधीन बंदी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर उप जिला मजिस्ट्रेट नामित Read More जेल में विचाराधीन बंदी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर उप जिला मजिस्ट्रेट नामित

राज्य मंत्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों को भी सराहा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ राजनेता, समाजसेवी और शिक्षाविद् उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं मानसिंह गोंड (ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर) शिवनाथ जायसवाल (मंडल अध्यक्ष, ओबरा भाजपा) चांदनी देवी (अध्यक्षा, नगर पंचायत ओबरा) उमेश पटेल (वरिष्ठ भाजपा नेता) सुखनन्दन चौरसिया (जिला उपाध्यक्ष) संध्या गुप्ता (प्रबंधक, देवी पब्लिक स्कूल) डी.डी.गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी) अयोध्या दुबे (प्रबंधक, एम.वी.एम. स्कूल) दुर्गावती देवी,  ओमप्रकाश शर्मा, रोशन सिंह, विजय यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक। विद्यालय की प्रबंधक संध्या गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों व छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे समाज और देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

पनियहवा के पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब Read More पनियहवा के पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें