टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी दो  महिला समेत 6 घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सोहास-नौगढ़ मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक  सड़क हादसा  6 लोग घायल हो गए। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सोहास मार्ग पर जमुआर घाट के पास सोहास की तरफ़ से नौगढ़ आ रही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई।
 
टेंपो में सवार अफजल खान (35 ) पुत्र इम्तियाज खान, निवासी ग्राम महरिया, थाना सदर, नैनमती पत्नी पारस, ग्राम अमरपुर, थाना उसका बाजार सुनील कुमार (25 ) पुत्र रामजस, ग्राम  कौल्हुआ टोला रजीया, थाना लोटन त्रिवेणी (35 ) पुत्र रामसेवक, ग्राम धौरिकुइयां, थाना सदर सोगरा खातून (40 ) पत्नी जीशान अहमद, ग्राम धौरिकुइयां टोला बनकसिया, थाना सिद्धार्थनगर शामिल है,  मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
 
  इस संबध में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल भेज दिया,

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें