मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में कम प्रगति पर सीडीओ ने लगायी फटकार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा की गयी, जिसमें कम प्रगति पर गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा बैंक ऑफ बडौदा-25, बैंक ऑफ इण्डिया-10, केनरा बैंक-06, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया-06, एचडीएफसी बैंक-15, इण्डियन बैंक-03, पंजाब नेशनल बैंक-20, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया-25, यूको बैंक-10, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया-05, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक-25 स्वीकृत/वितरण का लक्ष्य 25 फरवरी तक पूर्ति हेतु निर्धारित किया गया।
 
साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहे बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित सभी बैंक समन्वयकों को इस माह के समाप्ति में अल्प दिवसों के दृष्टिगत विशेष अभियान के माध्यम से लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबन्धक सभी बैंक जिला समन्वयक उपस्थित रहें। बैंठक का संचालन उपायुक्त उद्योग साहब सरन द्वारा किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें