Haryana: हरियाणा के पानीपत थाने में हंगामा, दो आरोपियों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट
Haryana News: हरियाणा में पानीपत के सेक्टर-29 थाने के अंदर उस समय हंगामा हो गया जब दो आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने पुलिसकर्मी को टेबल पर गिरा दिया और उसकी वर्दी से स्टार उखाड़ दिए। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
पुलिसकर्मी का कहना है कि आरोपियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। रोकने की कोशिश करने पर वे अशोभनीय हरकतें करने लगे। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लूट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
घटना 19 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे की है। सेक्टर-29 थाना पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। ERV इंचार्ज ईएचसी विजय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सोंधापुर निवासी आशु और भैंसवाल निवासी दीपा नामक आरोपी एक युवक रवि से पैसे छीनते मिले। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।
थाने में तोड़फोड़ और हंगामा
ईएचसी विजय के अनुसार, थाने पहुंचते ही दोनों ने हंगामा शुरू कर दिया। थाने में रखे गमले और प्लास्टिक की कुर्सियां उठाकर जमीन पर पटक दीं।
आरोप है कि उन्होंने टेबल पर चढ़कर कपड़े उतार दिए और अशोभनीय प्रदर्शन करने लगे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट की और एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। कंधे पर लगे स्टार भी उखाड़ दिए गए।
मेडिकल में शराब की पुष्टि
पुलिसकर्मियों का कहना है कि आरोपियों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। दोनों का मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments