दिल्ली के सदर बाजार में अवैध पटरी वालों का कब्जा सड़क पर अतिक्रमण जारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बादल हुसैन 
 
नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सदर बाजार एशिया के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध थोक बाजारों में से एक माना जाता है, यह अपनी सस्ती दरों पर घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, काॅस्मेटिक्स और अन्य उत्पादों की विशाल रेंज के लिए जाना जाता है और पूरे उत्तर भारत से ग्राहकों को आकर्षित करता है। एशिया के सबसे बड़े बाजार में शुमार सदर बाजार में एक बार फिर से अतिक्रमण की समस्या बढ़ गई है।
 
मार्केट में अतिक्रमण की समस्या बढ़ने से व्यापारियों और यहां खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को साफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध पटरी ठेला और दुकानों के आगे सामान रखने से रास्ते संतरे हों जाते हैं, जिससे भीड़ ट्रैफिक जाम और सुरक्षा संबंधी दिक्कते जैसे भगदड़ का ख़तरा पैदा होती है, पिछले दिनों इसी भीड़ में एक बच्चे की मौत हो गई थी।जब की हालही में इसके खिलाफ एमसीडी और पुलिस ने कार्रवाई भी की।
 
लेकिन यह समस्या अब फिर दोबारा सदर बाजार में कुछ दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करते हुए अपने दुकानों के सामान रखना शुरू कर रहे हैं। जानकार सूत्रों ने बताया कि कुछ दुकानदारों की सह पर बाजार में पैसे लेकर बाहर के दुकानदारों को अतिक्रमण करने दिया जा रहा है।अब तों पुलिस महकमे पर भी सवाल उठने लगे हैं।कि देश की सबसे बड़ी मार्किट जाम और भीड़भाड़ से कराह रही हैं अखिर समय रहते हुए प्रशासन संज्ञान क्यों नहीं ले रही है।आ फिर से भीड़ में किसी की मौत का इंतजार कर रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें