कुशीनगर में यूजीसी समता बिल 2026 के समर्थन में 26 फरवरी को पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर । जनपद में अपनी जनता पार्टी द्वारा यूजीसी समता बिल 2026 के समर्थन में एक बड़ा जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम 26 फरवरी 2026 दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 11:00 बजे जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा।
इस अवसर पर पार्टी के सभी जिला, विधानसभा, सेक्टर कमेटी के पदाधिकारी एवं समर्थक रविंद्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में सुबह 10:30 बजे एकत्रित होंगे, जहां से पैदल मार्च निकालकर जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगे। मार्च के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ हो रहे जातीय भेदभाव और उत्पीड़न को रोकने के लिए यूजीसी समता बिल 2026 लागू करने की मांग उठाई जाएगी।
मार्च के उपरांत जिलाधिकारी कुशीनगर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी अपनी जनता पार्टी जनपद कुशीनगर के पडरौना विधानसभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें