मामूली विवाद घर पर जमकर हुई पत्थरबाजी
पुलिस ने कई पर केस दर्ज किया

सुल्तानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के नया नगर स्थित मलिन बस्ती में मंगलवार को मामूली विवाद को लेकर एक घर पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने नौ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता शबाना पत्नी एजाज अहमद के अनुसार, पहले उनकी दोस्त नेहा घर पर अकेली थीं, तब कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद, एक अन्य घटना में, रवि, सूरज, मुकुल, करुण सहित 10-15 अज्ञात लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर उनके घर में घुस गए।
.jpeg)
हमलावरों ने शबाना की बहन, उनके पति और बच्चों पर हमला किया, जिससे साहिल और अरबाज के बेटे साहबजादे को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना प्रार्थिनी के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई।
पुलिस ने इस मामले में अरसू उर्फ साहिल, अयाज, आयासन, साहिल, साहबजादे, अरबाज, फ़ौजान, अलबक्श और गुड्डू सहित कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर ईंट-पत्थर चलाने वाले अन्य आरोपियों की पहचान और पड़ताल कर रही है। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

Comments