Haryana: हरियाणा में पब्लिक हेल्थ XEN सस्पेंड, जानें वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद जिले में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के एक्सईएन (XEN) बलविंद्र नैन को सस्पेंड कर दिया है। बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से जारी आदेश में उन्हें मुख्यालय से अटैच करते हुए सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर पंचकुला निर्धारित किया गया है।बलविंद्र नैन के पास Sirsa जिले के एक्सईएन का अतिरिक्त कार्यभार भी था।

मंत्री कार्यालय से फोन पर टिप्पणी के बाद कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय की ओर से किसी मामले को लेकर एक्सईएन को फोन किया गया था। बताया जा रहा है कि रात में फोन किए जाने पर एक्सईएन ने कथित रूप से टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उन पर यह कार्रवाई की गई।

हालांकि, इस मामले में एक्सईएन बलविंद्र नैन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

हथेली गरम, पुलिस नरम...अखिलेश यादव का यूपी  सरकार पर तीखा हमला Read More हथेली गरम, पुलिस नरम...अखिलेश यादव का यूपी  सरकार पर तीखा हमला

सिरसा में मंत्री के दौरे के दौरान उठा मुद्दा

पोखरे का सुन्दरीकरण कराने का भुगतान नही मिला,परिवार पर आर्थिक संकट, धरना देने पहुंचा पीड़ित Read More पोखरे का सुन्दरीकरण कराने का भुगतान नही मिला,परिवार पर आर्थिक संकट, धरना देने पहुंचा पीड़ित

जानकारी के अनुसार, एक्सईएन मंगलवार को सिरसा में ड्यूटी पर थे, जहां मंत्री कृष्ण बेदी भी दौरे पर पहुंचे थे। सिरसा में पब्लिक हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

Haryana: हरियाणा के खेतों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी Read More Haryana: हरियाणा के खेतों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप समेत कई पार्षदों ने मंत्री के समक्ष विभागीय अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने और कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसी संदर्भ में मंत्री के पीए द्वारा एक्सईएन को फोन मिलाया गया था।

हिसार में भी रही पोस्टिंग

बलविंद्र नैन की पहले हिसार में भी पोस्टिंग रही है। अगस्त 2025 में उन्हें सिरसा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। वे सप्ताह में दो-तीन दिन सिरसा आते थे, जबकि उनका मूल पद फतेहाबाद में था।

पहले भी विवादों में रहे

करीब तीन महीने पहले एक्सईएन बलविंद्र नैन फतेहाबाद के डीसी Dr. विवेक भारती के साथ बहस को लेकर चर्चा में आए थे। 3 नवंबर 2025 को चिल्ली झील के निरीक्षण के दौरान देरी से पहुंचने पर डीसी ने उन्हें फटकार लगाई थी।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई थी और एक्सईएन से जवाब तलब किया था। उस घटना के बाद भी विभागीय स्तर पर मामला चर्चा में रहा था।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार