नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर फर्जी नोटिस वायरल, जानें पूरी खबर
Haryana News: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए पीएमटी (Physical Measurement Test) और पीएसटी (Physical Screening Test) की तारीख को लेकर एक और कथित नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि Haryana Staff Selection Commission (HSSC) के चेयरमैन Himmat Singh ने इस नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया कि आयोग ने अभी तक पीएमटी और पीएसटी की कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। आयोग जल्द ही आधिकारिक रूप से परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा।
एक हफ्ते में दूसरी बार फैला गलत नोटिस
यह एक सप्ताह में दूसरी बार है जब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तारीख को लेकर फर्जी नोटिस वायरल हुआ है। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
फर्जी नोटिस में क्या दावा किया गया?
वायरल नोटिस में दावा किया गया कि विज्ञापन संख्या 01/2026, श्रेणी 01 के तहत पुरुष कांस्टेबल (GD) पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि चयनित उम्मीदवारों का विवरण, परीक्षा तिथि, समय और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जल्द वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
लेकिन आयोग ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई भी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
3 लाख युवाओं ने किया आवेदन
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक थी।
5500 पदों पर होगी भर्ती
Haryana Police में कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इससे पहले 5061 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती आयोजित की गई थी। राज्य सरकार ने नए साल पर युवाओं को यह बड़ा मौका दिया है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments