जन्मदिवस पर डॉ. आशीष तिवारी ने किया ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का शुभारंभ

अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा

राजकुमार यादव Picture
Published On

 

 

 

लंभुआ (सुल्तानपुर)। समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का विधिवत शुभारंभ किया।

नैनी पुलिस ने 65 पुड़िया स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार Read More नैनी पुलिस ने 65 पुड़िया स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा वितरण करना है।

लालच देकर जमा कराये रुपए, ऑफिस बंद कर फरार हुई कंपनी Read More लालच देकर जमा कराये रुपए, ऑफिस बंद कर फरार हुई कंपनी

उद्घाटन समारोह में डॉ. तिवारी ने बताया कि ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ लंभुआ तहसील के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों की आंखों की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों के अभाव के कारण कई लोग समय पर नेत्र परीक्षण नहीं करा पाते, जिससे दृष्टि संबंधी समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं।

मैजिक और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत महिला समेत दो घायल Read More मैजिक और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत महिला समेत दो घायल

उन्होंने कहा-

“हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति केवल संसाधनों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।”

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

डॉ. तिवारी ने इसे समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आश्वस्त किया कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी सेवाएं निरंतर जारी रखेगी।

 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें