न्यूड वीडियो बनाकर करता था दुष्कर्म,छात्रा ने लगाई फांसी

अब आरोपी के पीछे पड़ी पुलिस जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में पू.मा. विद्यालय बनकटी की छठीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा के पिता और भाई बाहर रहकर रोजगार करते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे लड़की द्वारा फांसी लगाये जाने की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार मे व्यस्त हो गये। अब मां ने पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।
 
पुलिस अधीक्षक ने लालगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त व उसके साथी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। मुख्य अभियुक्त का नाम शक्तिमान पुत्र पंजाबी बताया जा रहा है। वह भी मृतका के गांव का है। आरोप है कि शक्तिमान ने गांव के सिवान मे छात्रा संग जबरदस्ती दुष्कर्म कर उसका वीडिया बना लिया था। उसकी नंगी वीडिया दिखाकर बार बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 19 जनवरी को छात्रा अपनी रिश्तेदारी मे गई थी। वहां भी आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।
 
घर वापस आकर छात्रा ने मां को सारी बात बताया। घटना के बाद परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर गये, लेकिन उसके भाई अरविन्द और मिथुन ने अपमानित कर उन्हे भगा दिया। आखिरकार छात्रा ने फांसी लगा ली। पीड़िता मां ने  बेटी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुये पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। और कहा कोई भी अपराधी अपराध करने के बाद बच नहीं पाएगा चाहे वह बिल में छिपा होगा फिर भी उसे पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें