किशोरी ने पंख के कुंडे से फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/क्यों लड़ियां थाना क्षेत्र के गांव आसुआ में आज एक किशोरी ने छत के कुंडे में लगे पंखे में चुन्नी बांधकर आत्महत्या कर ली इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो किशोरी पुष्पा देवी 17 वर्ष का सब छत के कुंडे में लगा पंखा में बंधी चुन्नी से उसने अपने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
 
 बताया जाता है के किशोरी की शादी शाहजहांपुर के किसी गांव में तय कर दी गई थी जो शादी माह मईमें होना निश्चित थी मृतका पुष्पा देवी के दो भाई हैं एक भाई पीलीभीत के पूरनपुर भट्टे पर रहकर ईंट पाथने का कार्य करता है इसी का दूसरा भाई बुलंदशहर में रहकर मजदूरी करने के लिए अपने परिवार सहित वहीं रहकर मजदूरी कर रहे हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने पुष्पा देवी का शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है ।
 
पुष्पा देवी ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी कोई सुराग नहीं लग सका है इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार