क्षेत्राधिकारी ओबरा व खान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान , अवैध परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिट्टी लदा हाइवा सीज, चालक मौके से फरार

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार व खान निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान बग्गा नाला के समीप वाहन संख्या UP64CT2945 (हाइवा) में लगभग 25 घन मीटर अवैध गिट्टी का परिवहन करते हुए पाया गया। टीम को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन के खलासी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड की गई थी।

जिला मजिस्ट्रेट ने 18 शस्त्र लाइसेंस पत्रावलियों को दी स्वीकृति Read More जिला मजिस्ट्रेट ने 18 शस्त्र लाइसेंस पत्रावलियों को दी स्वीकृति

खान निरीक्षक अतुल दुबे की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस एवं धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

माघ मेला–के अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग Read More माघ मेला–के अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग

अभियुक्त चालक मनोज पाल पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी रेही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, सह चालक संदीप पाल पुत्र संजय पाल निवासी उपरोक्त तथा सोनभद्र माइनिंग वर्क्स के मालिक (नाम पता अज्ञात) एवं वाहन स्वामी (नाम पता अज्ञात) के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। सह चालक को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

विधान परिषद सदस्य द्वारा रोडवेज बस स्टैंड की मांग Read More विधान परिषद सदस्य द्वारा रोडवेज बस स्टैंड की मांग

क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की बाइट

गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार व खान निरीक्षक अतुल दुबे जनपद सोनभद्र, उ0नि0 राम सिंह यादव सहित मय पुलिस टीम शामिल रहे। 

जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार