10 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- नामांतरण की फाइल पर रिपोर्ट लगाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में प्रयागराज नगर निगम के टैक्स कलेक्टर को सतर्कता टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने की. शिकायतकर्ता राजकुमार यादव ने 17 फरवरी 2026 को सतर्कता अधिष्ठान, प्रयागराज में लिखित शिकायत की थी.

उनका आरोप था कि उनकी माता फूलकली देवी के नाम पंजीकृत भवन संख्या 221सी/7बी, गयासुद्दीनपुर के नामांतरण की फाइल नगर निगम में लंबित है.आरोप के मुताबिक, क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक अनूप से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बाइक शोरूम के बाहर मुलाकात हुई, जहां फाइल पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की गई. शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय आरोपी को पकड़वाने की इच्छा जताई.

पहले सतर्कता टीम ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें मामला ट्रैप के लिए सही पाया गया. 18 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:45 बजे ट्रांसपोर्ट नगर, थाना धूमनगंज क्षेत्र में गंगा भोजनालय के सामने ट्रैप कार्रवाई की गई. टीम ने अनूप चन्द्र मिश्र, टैक्स कलेक्टर, नगर निगम जोन-6 खुल्दाबाद, प्रयागराज को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें