कांग्रेस मुक्त हुई विधान परिषद, सपा आचरण सुधारे वरना सदन से भी हो जाएगी बाहर: CM योगी

लखनऊ में सीएम योगी ने विधान परिषद में सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। विकास, बजट और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष को दी नसीहत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधान परिषद से बाहर हो चुकी है और सपा को उससे सबक लेना चाहिए। यदि सपा अनर्गल बयानबाजी और महापुरुषों का अपमान करेगी तो विधानसभा और परिषद से भी बाहर हो सकती है। सीएम ने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने पर ही जनता सम्मान देती है। उन्होंने विपक्ष से प्रदेश की नई पहचान को संकट में न डालने की अपील की।


यूपी ‘रामराज्य’ की आधारभूमि के रूप में आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं में विश्वास बढ़ा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, अपराधी भयभीत हैं और निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी को 2029-30 तक वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना सरकार का लक्ष्य है और बजट उसी दिशा में पेश किया गया है।


सपा पर गुमराह करने का आरोप

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी न तो अच्छा काम कर पाई और न ही बजट पर सकारात्मक चर्चा कर सकी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत प्रदेश में प्रधानमंत्री के विजन को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है।


एसआईआर प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने बताया कि लाखों लोग अनुपस्थित, मृत या स्थानांतरित पाए गए हैं।सीएम ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्रक्रिया की उपयोगिता समझाते हुए विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता एसआईआर से जुड़े कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है।

मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगी Read More मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगी


शिक्षा क्षेत्र में सुधार का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। ऑपरेशन कायाकल्प, अटल आवासीय विद्यालय, सीएम कंपोजिट विद्यालय और आईटीआई में नई तकनीकों (एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स) की पढ़ाई शुरू की गई है।प्रदेश में करीब 75 विश्वविद्यालय कार्यरत हैं, जो उच्च शिक्षा के केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।

मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा? Read More मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, हमले की आड़ में रचा झूठा मुकदमा?

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें