संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बाबूगंज इलेवन क्लब बनी वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन.
युवा स्पोर्टिंग क्लब गंगापुर की टीम बनी उपविजेता।
फूलपुर में एक दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता देर रात्रि संपन्न।
प्रयागराज :
स्थानीय तहसील फूलपुर के अंतर्गत विजय लक्ष्मी पंडित इंटर कॉलेज के प्रांगण में टाउन स्पोर्ट्स क्लब फूलपुर के सौजन्य से डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन(डीवीए),प्रयागराज की देखरेख में एक दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता देर रात्रि संपन्न हुई। देर रात्रि खेले गए प्रतियोगिता का फाइनल मैच युवा स्पोर्टिंग क्लब गंगापुर और बाबूगंज इलेवन क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बाबूगंज इलेवन क्लब की टीम ने युवा स्पोर्टिंग क्लब गंगापुर की टीम को 25 - 23 व 25 - 21 अंकों से हराकर ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी जीत ली।
प्रतियोगिता के समापन पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता सैयद जाकिर व सैयद फजल ने विजेता टीम बाबूगंज इलेवन क्लब के कप्तान को ट्रॉफी एवं पंद्रह हजार रुपये की नगद धनराशि तथा उपविजेता टीम युवा स्पोर्टिंग क्लब गंगापुर की टीम के कप्तान को ट्रॉफी एवं ग्यारह हजार रुपये की नगद धनराशि प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी आशीष गुप्ता ने प्रतियोगिता में अच्छे खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन समिति की ओर से अनिल कुमार ने प्रतियोगिता में पधारें सभी अतिथियों का बैच व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज द्वारा नामित पर्यवेक्षक फूलचंद गुप्ता नेशनल रेफरी की देखरेख में संपन्न हुआ। वहीं प्रतियोगिता के खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में युवा स्पोर्टिंग क्लब गंगापुर ने वॉलीबाल क्लब जिकापुर को 25 - 22 व 26 - 24 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा दूसरे सेमीफाइनल मैच में बाबूगंज इलेवन क्लब ने आतिफ स्पोर्टिंग क्लब को 25 - 21 व 25 - 23 अंको से हराकर फाइनल में प्रवेश की थी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अब्दुल अहद ने प्रतियोगिता में पधारें सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। उक्त अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव संगीता पटेल, बहादुरपुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष आदित्य सिंह, भैया राम यादव, मो.सादान, बदरुल हसन जैदी, उदयराज यादव, सैयद इरफान, मो.आतिफ, मो.जावेद, मुकेश शुक्ला, फहजान राजिक, मुन्नू भाई, अकांत गुप्ता, हसीब अहमद, कमल यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।।

Comments