कांग्रेस ने मनरेगा बहाली, मतदाता सूची जांच की मांग की

20 किमी पदयात्रा का ऐलान, जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सुल्तानपुर - सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों और विधानसभा/ब्लॉक प्रभारियों ने भाग लिया।
 
बैठक का मुख्य एजेंडा मतदाता सूची में कथित छेड़छाड़, मनरेगा योजना को कमजोर करने का मुद्दा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी आंदोलनों की रणनीति तय करना रहा। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।
 
राणा ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान' के तहत निकाली जा रही जन-जागरण पदयात्रा को गरीबों, ग्रामीणों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। यह पदयात्रा केवल रोजगार की मांग नहीं, बल्कि सम्मान, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है।
 
जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यक्रमों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन में पद के साथ जिम्मेदारी भी आती है। बैठक में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' पर भी विस्तृत चर्चा हुई और पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सुल्तानपुर में 20 किलोमीटर की जन-जागरण पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
 
तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 6-6 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित की जाएगी। यह पदयात्रा 13 फरवरी को सदर (जयसिंहपुर), कादीपुर और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्रों में होगी, जबकि 14 फरवरी को इसौली और लंभुआ विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।
 
इस मौके पर उपाध्यक्ष अपरबल सिंह,आवेश अहमद, ममनून आलम, विजय पाल, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, अरुण त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, विभु पांडे, नंदलाल मोर्य, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र पांडे, हाजी इरफान, प्रदीप सिंह जनेश्वर उपाध्याय राजदेव पाल मनीष तिवारी इंद्रकेश शर्मा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें