राजनीति
बिधनू थाना क्षेत्र के शम्भुआ में चारागाह भूमि पर अवैध खनन
जिससे समतल भूमि गहरे गड्ढों में बदल गई है,आऱोप है कि आरोपी ने केवल मिट्टी बेचीं, बल्कि अब उस सरकारी भूमि पर कब्जा कर गेहूं की फसल भी बो दी है,
स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता
घाटमपुर।
कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना बिधनू क्षेत्र की ग्राम पंचायत शम्भुआ में सरकारी चारागाह भूमि पर अवैध खनन और कब्जे का मामला सामने आया है, ग्रामीणों ने लेखपाल और एक स्थानीय व्यक्ति पर मिली भगत का आरोप लगाया है,,यह मामला शम्भुआ के मौजा एकधरा स्थिति गाटा संख्या 2499और 2400 से संबंधित है जो सरकारी अभिलेखों में चारागाह और रास्ते के रूप में दर्ज़ हैं, शिकायत कर्ताओं के अनुसार, अवैध खनन माफियाओं ने इस भूमि से लगभग चार फीट तक मिट्टी निकालीं है,
जिससे समतल भूमि गहरे गड्ढों में बदल गई है,आऱोप है कि आरोपी ने केवल मिट्टी बेचीं, बल्कि अब उस सरकारी भूमि पर कब्जा कर गेहूं की फसल भी बो दी है, इससे बेसहारा पशुओं के लिए निर्धारित चारागाह समाप्त हो गया है,इस संबंध में स्थानीय लेखपाल संतोष कुमार का कहना है कि उनकी तैनाती शम्भुआ में करीब एक साल से हैं और यह खनन उनके कार्यकाल में नहीं हुआ, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और लेखपाल की जानकारी और मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध खनन संभव नहीं है,
कानपुर नगर के जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी,सदर तहसीलदार विनय कुमार ने भी पुष्टि की है कि यदि चारागाह पर अवैध खनन हुआ है तों इस मामले की जांच पड़ताल कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी , ग्रामीणों ने बताया कि मिलीभगत ग्राम प्रधान व लेखपाल,व भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

Comments