नवागत पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी.को संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने दी शुभकामनाएं

समाजसेवी ने संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों से अवगत कराया वहीं पुलिस अधीक्षक ने की सराहना

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

अमेठी। प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन,उत्साहवर्धन एवं सहयोग से सामाजिक कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक विकासखंड शुकुलबाजार अन्तर्गत ग्राम पंचायत भटमऊ निवासी समाजसेवी पी के तिवारी ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक अमेठी पहुंचकर नवागत पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी.से मुलाकात कर बतौर संस्था प्रबंधक श्री राधा कृष्ण प्रतिमा भेंटकर शुभकामनाएं दी एवं संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि द्वारा कराए जा रहे।
 
कार्यों से अवगत कराया वहीं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.ने संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की समाजसेवी पी के तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.का धन्यवाद किया बताते चलें कि समाजसेवी पी के तिवारी कोरोना काल से ही सामाजिक कार्यों मे बढ़़ चढ़ कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य कर रहे हैं जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग उनकी निस्वार्थ भावना एवं कुशल नेतृत्व मे संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि द्वारा कराए जा रहे पुनीत कार्यों की सराहना कर रहा है और उनका उत्साहवर्धन एवं सहयोग भी कर रहा है वहीं संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने कहा कि वह प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन उत्साहवर्धन एवं सहयोग से भविष्य मे और भी बेहतर से बेहतरीन करने की कोशिश करेंगे और समाज के प्रति समर्पित रहेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें