शिव शक्ति मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान पूजन, हवन, अभिषेक एवं आरती संपन्न हुई, वहीं उपस्थित भक्तों ने भगवान शिव से ग्राम की सुख-समृद्धि

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला-

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर टूण्डला क्षेत्र के ग्राम हवीपुर स्थित नवनिर्मित शिव शक्ति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान शिव एवं शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई, जिससे समूचा ग्राम क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

शिव शक्ति मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
मंदिर का निर्माण विनोद शर्मा एवं ग्रीश कुमार शर्मा द्वारा कराया गया। शिव शक्ति मंदिर के संस्थापक स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा एवं स्वर्गीय प्रेमा देवी थे। महाशिवरात्रि जैसे शुभ पर्व पर प्राण प्रतिष्ठा होने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान पूजन, हवन, अभिषेक एवं आरती संपन्न हुई, वहीं उपस्थित भक्तों ने भगवान शिव से ग्राम की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण एवं आयोजन के लिए परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिव शक्ति मंदिर क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का केंद्र बनेगा।

सोना व्यवसायी द्वारा षड्यंत्रपूर्वक फर्जी लूट की घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण Read More सोना व्यवसायी द्वारा षड्यंत्रपूर्वक फर्जी लूट की घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण

 

खुला नाला होने से गंदगी का साम्राज्य Read More खुला नाला होने से गंदगी का साम्राज्य

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रमेश चन्द्र,सुरेश चन्द्र शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा,प्रमोद कुमार, मनीष शर्मा, जय कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, इन्द्रेश शर्मा, गुड़िया शर्मा, प्रियंका शर्मा, शिवांगी शर्मा,डॉ भावना शर्मा, रंजना शर्मा, मेघा शर्मा, कुश शर्मा,सीया शर्मा  सहित समस्त परिवारीजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया धरना/ प्रदर्शन Read More सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया धरना/ प्रदर्शन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें