दबंगो के द्वारा होटल मालिक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 
 
 
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
स्वतंत्र प्रभात । 
नैनी,प्रयागराज। 
 

नैनी कोतवाली क्षेत्र के नैनी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की रात खाना खत्म होने पर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने होटल मालिक को जमकर मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच- पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनी रेलवे स्टेशन के समीप राजेश तिवारी ने भोजनालय की दुकान खोल रखी है। उन्होंने नैनी पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया, कि रविवार की रात कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंच कर खाने का आर्डर देने लगे।

उसके द्वारा खाना खत्म हो गया बताने पर उन लोगों ने उसे जमकर मारा पीटा तथा कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। एसीपी करछना के आदेश पर नैनी कोतवाली की पुलिस ने कुलदीप मिश्रा, अनिल भारतीया एवं एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच- पड़ताल कर रही है।

नैनी कस्बा चौकी प्रभारी बलिराम कुमार ने बताया की आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए मेजा पैतृक गांव आया गया है जहां उनके घर पर ताला लगा हुआ है अब रात मे बनारस के लिए रवाना होंगे।

गोरखपुर में सनसनीखेज सड़क हादसा, पूर्व विधायक के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर से युवक की मौत Read More गोरखपुर में सनसनीखेज सड़क हादसा, पूर्व विधायक के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर से युवक की मौत

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें