संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सोना व्यवसायी द्वारा षड्यंत्रपूर्वक फर्जी लूट की घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण
प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस अभियुक्तों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक फर्जी व स्वतकारित रची गई लूट की साजिश, धोखाधड़ी एवं गबन में संलिप्त 03 अभियुक्तों को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोकई का पुरवा व थाना देल्हूपुर परिसर से किया गया गिरफ्तार किया गया।घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की निशादेही पर लूट के 9,60,000 रूपया, 03 किलो, 01पिठ्ठू बैग, 01 नाजायज तमन्चा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 मोबाइल फोन (02 एन्ड्राइड व 01 आईफोन) व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं टाटा पंच कार के साथ बरामद किया।
बीते 06 फरवरी 2026 को वादी निवासी रामगंज बाजार थाना रामगंज जनपद अमेठी अपने मित्र के साथ कार टाटा पंच से प्रयागराज से अमेठी जा रहे थे। थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत गज़ेहड़ा जंगल के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहन को रोककर वाहन में रखा बैग, जिसमें 03 किग्रा0 चांदी व 960000 नकद रुपये थे, छीनकर फरार हो जाने के प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर थाना देल्हूपुर पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया और घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा सूक्ष्म परीक्षण कर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित करते हुए लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेबाबू मय हमराह थानाध्यक्ष मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह एवं एसओजी/सर्विलांस सेल प्रभारी अमित कुमार चौरसिया मय हमराह व स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना देल्हूपुर में दर्ज मुकदमा से संबंधित 03 अभियुक्तों रितेश मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी रामगंज बाजार थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष, अवनीश कुमार तिवारी उर्फ आयूष तिवारी पुत्र जग नारायण तिवारी निवासी राजगढ़ थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष व अनुज दुबे उर्फ अनोज कुमार दुबे पुत्र हरीराम दुबे निवासी लोकई का पुरवा थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोकई का पुरवा व थाना देल्हूपुर परिसर से गिरफ्तार किया गया।

Comments