विधायक प्रकाश राम ने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

चंदवा, झारखंड:-  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा उर्फ रिक्की वर्मा के पिता स्वर्गीय राम जी राम वर्मा उर्फ रामू जी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम चंद्रवंशी चंद्रवंशी नगर स्थित उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि स्व. रामू जी का सामाजिक जीवन अत्यंत सक्रिय और प्रेरणादायी रहा है, जिसकी कमी समाज को हमेशा महसूस होगी।
 
ज्ञात हो कि स्व. रामू जी का निधन बीते 6 फरवरी को हुआ था। वे पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाजरत थे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।स्व. रामू जी सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे तथा उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी रहा। वे पूर्व में चंदवा प्रखंड के 20 सूत्री सदस्य के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके थे।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार पाठक, विधायक प्रतिनिधि, आदर्श रवि राज, रवि पांडुरंगा, अंकित कुमार गोलू, राहुल जायसवाल, अक्षय यादव, आशीष कुमार गुड्डू, मोहित कुमार, सतेंद्र वर्मा, अरविंद वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें