जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए विशेष प्रगाढ़ अभियान तेज

जिलाधिकारी ने नोटिस जारी किये मतदाताओं से की अपील, निर्धारित समय, स्थल व तिथि पर उपस्थित होकर प्रदान करें अपना सहयोग-जिला निर्वाचन अधिकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

निर्वाचन प्रक्रियाओं की शुचिता और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में विशेष प्रगाढ़ (S.I.R.) अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय (मल्टीस्टोरी बिल्डिंग), रॉबर्ट्सगंज के बूथ संख्या 49, 50 और 51 का जायजा लिया।

IMG-20260215-WA0076

वृद्ध की हत्या, पत्नी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस  Read More वृद्ध की हत्या, पत्नी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

यहाँ उन्होंने ई.आर.ओ. (ERO) द्वारा जारी नोटिसों पर हो रही सुनवाई और नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज स्थित बूथ संख्या 14 से 20 तक का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण अभियान से संबंधित अभिलेखों, नोटिस वितरण की स्थिति और सुनवाई की प्रगति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों और युवाओं से सीधा संवाद करते हुए महत्वपूर्ण अपील की जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम सूची में नहीं है, वे तत्काल फॉर्म-6 भरकर अपना पंजीकरण कराएं। यदि मतदाता सूची में नाम अशुद्ध, डुप्लीकेट या त्रुटिपूर्ण है, तो बूथ पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से उसे शुद्ध कराएं। नो मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, वे निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें ताकि प्रक्रिया समय से पूर्ण हो सके।

कुशीनगर :  खड्डा में 716 करोड़ के पुल को मिली मंजूरी Read More कुशीनगर :  खड्डा में 716 करोड़ के पुल को मिली मंजूरी

हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिमुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बी.एन. सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान जिलाधिकारी के साथ जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, ए.आर. को-आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज अमित सिंह और अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों की तरह बजट मे पत्रकारों के लिये भी हो प्रावधान, भेजा ज्ञापन Read More लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों की तरह बजट मे पत्रकारों के लिये भी हो प्रावधान, भेजा ज्ञापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार