नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Ban On Transfer: हरियाणा में अध्यापकों के ट्रांसफर पर लगी रोक, जानें क्या है वजह
Ban On Transfer: जनगणना की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि जनगणना कार्य के दौरान शिक्षकों के तबादलों पर रोक रहेगी, ताकि सर्वेक्षण का काम प्रभावित न हो।
Office of the Registrar General and Census Commissioner, India के निदेशक ने बताया कि जनगणना कर्मियों को व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनका डेटा सीएमएमएस (CMMS) पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जनगणना अवधि के दौरान इन कर्मियों का तबादला न किया जाना अनिवार्य होगा।
15 जून 2026 तक नहीं होंगे तबादले
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिक्षकों के तबादले 15 जून 2026 तक नहीं किए जाएंगे। इससे जनगणना कार्य में निरंतरता बनी रहेगी और प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
फील्ड ट्रेनर्स को अन्य ड्यूटी से राहत
Read More बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी का दावा — पाकिस्तान के गैंगस्टर ने भारत से भागने में की मददअध्यक्ष ने निर्देश दिए कि फील्ड ट्रेनर्स की सूची स्कूल शिक्षा विभाग को भेजी जाए, ताकि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें परीक्षा या अन्य किसी प्रशासनिक ड्यूटी में न लगाया जाए।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments